फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ की जांच में डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी से लापता मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ की जांच में डॉक्टर-कर्मचारी गैर हाजिर
विज्ञापन


भाटपाररानी पीएचसी पर मनमानी तरीके से ड्यूटी कर रहे डॉक्टर
ईटीसी में मिली खामियां, लापरवाह कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। सीएमओ के निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समेत 13 कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। इसमें ऐसे कई कर्मचारी व डॉक्टर हैं जो एक जून से ही अस्पताल पर नहीं आ रहे हैं। सीएमओ ने गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा हैं। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार सुबह 9.10 बजे पीएचसी पर पहुंचे तो दो तीन कर्मचारी मौजूद मिले। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में 13 डॉक्टर और कर्मचारी गैर हाजिर मिले। लापरवाह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके गुप्ता पर पूर्व में भी कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लग चुका है, लेकिन सीएमओ कार्यालय में तैनात एक बाबू की मेहरबानी से इसके खिलाफ कार्रवाई से जिम्मेदार कतराते हैं। यही वजह है कि मनमानी तरीके से ड्यूटी कर रहे हैं। जांच में एएनएम कंचनलता, दीपक सैनी, सुषमा चौहान, फार्मासिस्ट डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. नाजिम अंसारी, महेंद्र कुमार पाल, मनीष उपाध्याय, सौरभ श्रीवास्तव, रविशंकर श्रीवास्वत, ऋषि कुमार, डॉ. मुरारी राय, डॉ. आबिद ड्यूटी से लापता मिले। वरिष्ठ सहायक जयप्रकाश शुक्ला एक जून से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर बदहाल मिला। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गैर हाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें