भटनी (देवरिया) में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने केक काटकर सीएम योगी आदित्य नाथ का जन्मदिन मनाया।
- फोटो : अमर उजाला
भटनी (देवरिया)। नगर के केवरा वार्ड में बुधवार को ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगी। मुस्लिम समाज के लोगों ने सीएम योगी की तस्वीर के सामने केक काटा फिर लोगों को सेवइयां खिलाकर उनके लंबी उम्र की कामना की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता रोशन जमीर कल्लू ने कहा कि ईद के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन दोहरी खुशी लेकर आया है। उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान पूर्वांचल में आज सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम की गूंज है। इस दौरान रियाज अहमद मंसूरी, अब्दुल्ला अंसारी, इम्तियाज अंसारी, गुड्डू अंसारी, मुर्तजा अंसारी, आफताब अहमद आदि मौजूद रहे।