फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में 11 सवारियां घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पहवारी छापर गांव के पास मंगलवार की रात पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल पुरैनी गांव आया था। हादसे के बाद पिकअप लेकर चालक भाग गया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। बघौचघाट थानाक्षेत्र के कुर्मी पट्टी गांव निवासी मुनीम चौहान (28) की ननिहाल पुरैनी गांव में है। मंगलवार की रात वह ममेरे भाई की बरात में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। पहवारी छापर गांव के पास उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रुप से जख्मी मुनीम की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने डायल-100 और एंबुलेंस को सूचना दी। देर से पहुंची यूपी-100 टीम को ग्रामीणों के गुस्से का भी कोपभाजन बनना पड़ा। आनन-फानन में पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बघौचघाट थानाक्षेत्र के कुर्मी पट्टी गांव निवासी मुनीम चौहान की मौत से ननिहाल में बज रही शादी की शहनाई की धुन मातम में तब्दील हो गई। मुनीम अपने ममेरे भाई मोनू चौहान की शादी में शामिल होने ननिहाल आया था। शाम को धूमधाम से बरात क्षेत्र के ही जिगनी राजा गांव में पहुंची। मुनीम भी परछावन में खूब डांस किया था। बरात पहुंचने और द्वारपूजा समाप्त होने बाद वह भोजन कर देर रात बाइक से अकेले अपने घर के लिए निकल पड़ा। थोड़ी ही दूर पर हुए हादसे में मौत की खबर से उसके परिवार के साथ ही ननिहाल और जिगनी राजा दोनों घरों में मातम पसर गया। चारों तरफ बज रही शहनाइयां अचानक शोक में बदल गई। मुनीम की पत्नी भी पुरैनी आई थी। मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें