फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ खराब होने से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रामपुर कारखाना नगर पंचायत के गुदरी बाजार मे लगे आरओ खराब हो जाने प्रर्दशन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। नगर के विभिन्न वार्डों में पांच लाख की लागत से लगाए गए आरओ की खराबी के चलते नगरवासियों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर आ गया। गुदरी बाजार में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए ईओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। चेयरमैन, ईओ व सभासद की सहमति से नगर पंचायत में पांच लाख रुपये की लागत से छह आरओ लगवाए गए थे। जहां भी आरओ लगाया गया, वहां पर उसे चलाने और पानी भरने के लिए एक अलग से हैंडपंप भी लगवाया, मगर कहीं भी किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई। इसके चलते आरओ शोपीस बनकर रह गए हैं। लाखों रुपये खर्च के बाद भी लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा। इससे नगर के लोगों में नाराजगी है। मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सोमवार को लोगों ने गुदरी बाजार में लगे आरओ मशीन के समक्ष प्रदर्शन किया। इसमें पूर्व सभासद उमाशंकर मद्धेशिया, बाबू कमर, मुखलाल, विकास मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, सागर जायसवाल, पिंटू मद्धेशिया, राजन मद्धेशिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें