फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमएसए चुनाव को लेकर बढ़ी गहमा-गहमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमएसए चुनाव को लेकर बढ़ी गहमा-गहमी
विज्ञापन


एसीएमओ कभी रहते थे अध्यक्ष, अब सेक्रेट्री के लिए किए दावेदारी
2015 से अध्यक्ष का पद चल रहा था रिक्त, सात दावेदार, 28 को चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएसए) चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। अध्यक्ष पद के लिए दो, सेक्रेट्री पद के लिए तीन और कोषाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पीएमएसए अध्यक्ष का पद वर्ष 2015 से रिक्त चल रहा था। संगठन की कमजोरी के कारण बीच में कई बार चिकित्सकों पर हमले हुए, लेकिन कोई भी कार्रवाई के लिए आवाज नहीं उठाया। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. केसी राय, डॉ.आरपी यादव, सेक्रेट्री पद के लिए डॉ. डीवी शाही, डॉ.बीवी सिंह, डॉ.आरके श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ.एके सिंह व डॉ.राव ने दावेदारी की थी। एसीएमओ डॉ.डीवी शाही का पर्चा 2015 में खारिज हो गया था। इसकी वजह से यह पद रिक्त चल रहा था। चुनाव अधिकारी एसीएमओ डॉ.एसएन सिंह ने बताया कि 28 मई को चुनाव होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 2015 से अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। पद पर बरकरार रहने के लिए कई लोग चुनाव में अपना एड़ी-चोटी लगा दिए हैं। जिला अस्पताल में पहुंच रहे दावेदारों ने डॉक्टरों से संपर्क कर अपने पक्ष में मत करने के लिए मनुहार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें