भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष व निर्वाचित सांसद को बधाई देते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी को उन इलाकों में ही करारी मात मिली है, जहां उनके विधायक हैं। बांसडीह और भाटपाररानी में सपा विधायक अपने प्रत्याशी को वोट दिलाने में नाकाम रहे। उधर, बेल्थरा रोड में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। मोदी लहर के बावजूद इस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अपनी लाज नहीं बचा सके। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 922649 वोट पड़े थे। इसमें 467241 वोट पाकर भाजपा के रवींद्र कुशवाहा दूसरी बार सांसद चुने जाने में कामयाब रहे। सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आरएस कुशवाहा को 354764 वोट हासिल हुए। खास बात यह रही कि बसपा उन इलाकों में ही पिछड़ी, जहां गठबंधन के साथी सपा के विधायक हैं। वर्ष 2017 की भाजपा लहर में आशुतोष उपाध्याय भाटपाररानी का किला बचाने में कामयाब रहे थे, मगर 2019 की मोदी लहर में करारी शिकस्त खा गए। यहां बसपा प्रत्याशी को महज 63 हजार वोट मिले, जबकि भाजपा के वोट एक लाख से अधिक रहे। बांसडीह से विधायक सपा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी हैं। वह सपा के स्टार प्रचारक भी रहे हैं। बावजूद उनके क्षेत्र में ही बसपा की लुटिया डूब गई। भाजपा से अंतर आधे का रहा। तीसरे स्थान पर रहे सुभासभा के राजाराम को बांसडीह में 14 हजार वोट मिले।
विधानसभा क्षेत्रवार प्राप्त मत::
भाटपाररानी:
रवींद्र कुशवाहा: 105603
आरएस कुशवाहा: 63297
राजाराम: 797
राजेश मिश्र: 5857
सलेमपुर:
रवींद्र कुशवाहा: 82043
आरएस कुशवाहा: 69243
राजाराम: 1938
राजेश मिश्र: 6696
बेल्थरा रोड:
रवींद्र कुशवाहा: 82943
आरएस कुशवाहा: 94407
राजाराम: 6008
राजेश मिश्र: 3714
* सिकंदरपुर:
रवींद्र कुशवाहा: 76644
आरएस कुशवाहा: 69577
राजाराम: 9939
राजेश मिश्र: 4135
* बांसडीह:
रवींद्र कुशवाहा: 116692
आरएस कुशवाहा: 55296
राजाराम: 14822
राजेश मिश्र: 6568
* डाकमत:
रवींद्र कुशवाहा: 3311
आरएस कुशवाहा: 2944
राजाराम: 16
राजेश मिश्र: 318