फोटो समाचार...
---------------
छात्रसभा ने चलाया राज्यपाल जगाओ अभियान
- सपा नेताओं ने राज्यपाल पर पक्षपात का लगाया आरोप
- चुप्पी नहीं तोड़ने पर आंदोलन करने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर राज्यपाल जगाओ अभियान चलाया। राज्यपाल पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
छात्रसभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि सपा सरकार के समय राज्यपाल आए दिन बयान देकर सरकार पर आरोप लगाते थे और सरकार को नसीहत देते थे, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार में राजभवन से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही है। अगर राज्यपाल खुद में सुधार नहीं आए तो छात्रसभा आंदोलन के लिए बाध्य होगी। युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि राज्यपाल की चुप्पी से लोकतंत्र को धक्का लगा है। निष्पक्ष तरीके से आज भी बयान आना चाहिए। सपा सरकार में राज्यपाल ने टोटी चोरी होने पर पत्र लिखे थे, लेकिन आज देह व्यापार समेत कई गंभीर मामले सामने आने के बावजूद अपनी चुप्पी नहीं तोड़ रहे हैं। इस दौरान विजय यादव, हरिओम यादव, अमित, मनोज यादव, इमरान खान, संजीव यादव, सत्यप्रकाश, रामप्रसिद्ध यादव, उदयनरायण, सुनील यादव, हरिकेवल, अभिषेक यादव, श्रीराम यादव, विकास यादव, सोनू यादव, सचिन पांडेय आदि मौजूद रहे।