फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हर महादेव के जयघोष से गूंजी रुद्रपुर

विज्ञापन
शहर के कचहरी चौराहे पर स्थित शिव मंदिर पर पुजन अर्चन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर पौराणिक तीर्थ स्थल से विख्यात दूसरी काशी में भगवान शिव का जलाभिषेक करने को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूजन कर भगवान दुग्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। इस बार शिवरात्रि की तिथि को लेकर भक्तों में दुविधा बनी थी, हालांकि शास्त्रों के जानकारों ने 13 फरवरी को ही शिवरात्रि की मूल तिथि बताई। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को क्षेत्र-जवार से भक्तों की भीड़ सुबह चार बजे से पहुंचने लगी। आरती के बाद कपाट खुलते ही श्रद्धालुुओं ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। महिलाओं ने पूजन के बाद मेले में खरीदारी की। हर-हर, बम-बम करते हुए शिवभक्त गर्भगृह में पहुंचे। प्रशासन की ओर से मेले में सुरक्षा व्यवस्था का चाक-चौबंद इंतजाम रहा। नगर पंचायत की ओर से सफाई और पथ प्रकाश की व्यवस्था रही। छोटे बच्चों ने चरखी और मिठाई की दुकानों पर जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें