बघौचघाट। पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर नौ अगस्त को होने वाले भाजपा के रक्तदान कार्यक्रम के तहत पथरदेवा में शुक्रवार को रक्त परीक्षण के लिए कैंप लगाया गया। उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने रक्त परीक्षण कराकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इसमें कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा कि देश सेवा और बॉर्डर पर सेवा कर रहे जवानों के सहयोग के लिए रक्तदान अति महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि यूपी की तीन महीने की सरकार किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों के लिए बहुत कुछ कर रही है। इस दौरान ब्रह्मा यादव, अजय शाही, संजीत धर द्विवेदी, बच्चन जायसवाल, मनीष पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।