फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारवाड़ी महिलाओं ने सिंधारा उत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तीज का त्योहार आज मनेगा। इसको लेकर मारवाड़ी समाज की महिलाओं में उत्साह है। उन्होंने तीज के लिए खास तैयारी की है। झूला झूलने के लिए सहेलियों को बुलावा भेजा है। परिवारवालों और सहेलियों के साथ साझा करेंगी। हाथों में मेंहदी और माता को छप्पन भोग लगाएंगी। मोहन रोड स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में मंगलवार को सिंधारा उत्सव मनाया गया। इसके चलते माहौल धार्मिक हो गया। पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। देर शाम तक महिलाएं भक्ति गीतों को स्मरण करती रहीं। राधा केडिया ने कहा कि त्योहार को लेकर उत्साह है। चाट बनाने की खास तैयारी की है, इसे खाएंगे और खिलाएंगे। एक साथ मिलकर दादी जी का भजन-कीर्तन के अलावा डांस भी करेंगे। रेणु झुनझुनवाला ने कहा कि काफी दिनों से तीज का इंतजार था। दादी को चुनरी ओढ़ाऊंगी और चूड़ा पहनाऊंगी। हाथों में मेंहदी रचाएंगी। सोना झुनझुनवाला ने कहा कि भजन-कीर्तन बहुत अच्छा लगता है। हाथों में मेंहदी रचाकर नए कपड़े पहन कर दादी की आरती उतारूंगी। मोना केजरीवाल ने कहा कि मेंहदी से त्योहार शुरू होगा। सुबह से शाम तक का प्रोग्राम तय है। सहेलियों को बुलावा भेजा है। कविता केडिया ने कहा कि नए कपड़े, नए गहने तैयार हैं। बहुओं के साथ त्योहार मनेगा। मेंहदी लगाएंगे। दोस्तों के साथ त्योहार साझा करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें