फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। कहा कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में अफसर नाकाम हैं। डीएम के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान किया। जिला कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष बृजबांके तिवारी और दी कलेक्ट्रेट सेंट्रल के अध्यक्ष राणा सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओें की जुटान संघ भवन में हुई। जुलूस की शक्ल में परिसर में नारेबाजी की। इसके बाद डीएम कार्यालय के सामने पहुंच कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अध्यक्ष बृजबांके तिवारी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कह रही है लेकिन जिले के अफसर अभियान की हवा निकाल रहे हैं। ऐसे लोगों को अधिवक्ताओं ने चिन्हित कर लिया है। उनके खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ डीएम सुजीत कुमार का सुलूक अच्छा नहीं है। इसके चलते अधिवक्ताओं में नाराजगी हैं। इस दौरान चंद्रबली शुक्ल, संत शरण तिवारी, रामानुज शुक्ल, हरिंद्र प्रताप श्रीवास्तव, केसी मिश्र, राजेश मिश्र, मंगलानंद पांडेय, घनश्याम तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें