फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना नियम चल रहे 151 वाहनों का चालान, पांच सीज

Sun, 23 Nov 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यातायात पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान किया गया। यातायात प्रभारी देवरिया गुलाब सिंह के नेतृत्व में बिना हेलमेट, गलत नंबर प्लेट और तीन सवारी वाहन पर स्टंट करने वालों, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड पर सड़क पर गाड़ी खड़ाकर सवारी भरने वाले अनुबंधित बस, ऑटो और ई-रिक्शा आदि वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालान और सीज की कार्रवाई की गई। इस दौरान 151 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही पांच वाहनों को सीज किया गया। वहीं गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगांवा में छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें