देवरिया। लंबे समय तक देवरिया सदर और वर्तमान में सलेमपुर के तहसीलदार केके मिश्र को निलंबित कर दिया गया है।
देवरिया सदर तहसील में उनके कार्यकाल के दौरान 1500 मुकदमे लंबित थे। नामांतरण के मामलों में भी सुस्ती रही। शासन ने इन्हीं दो बिंदुओं पर समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की है।
दो दिन पहले ही डीएम मधुसूदन हुल्गी ने लंबित वादों की समीक्षा करते हुए पुराने मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए थे। ब्यूरो