फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार पड़े तीन बंदियों का हुआ इलाज

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
देवरिया। जिला कारागार में बंद तीन बीमार बंदियों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। कई दिनों से इन बंदियों की तबीयत खराब थी। लेकिन जेल प्रशासन इलाज के लिए नहीं ला रहा था। एक बुजुर्ग कैदी की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला कारागार में बंद बंदियों को समुचित इलाज नहीं मिलने का आरोप है। मंगलवार के अंक में अमर उजाला ने इससे जुड़ी खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद जेल प्रशासन की नींद टूटी। जेल में बंद 70 वर्षीय राजेंद्र की तबीयत काफी खराब है। एक पैर फ्रैक्चर हो गया है और सांस लेने में भी दिक्कत है। इसके अलावा सैफ को एंटी रैबिज का इंजेक्शन लगा और राजपति सिंह के सीने में दर्द है। बंदियों ने बताया कि कई दिनों से दिक्कत है। लेकिन जेल प्रशासन इलाज में लापरवाही बरत रहा है। इसके अलावा भी कई बंदियों की तबीयत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें