फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाट माप विभाग ने की छापेमारी, हड़कम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। डीएम के निर्देश पर एसडीएम अरुण सिंह के नेतृत्व में बांट-माप विभाग ने नगर सहित अन्य चौराहों पर छापामारी की। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने 23 दुकानों पर अनियमितता और फर्जीवाड़े के मामले में कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दिया। वरिष्ठ निरीक्षक सलेमपुर राजनारायण के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार को करीब 10.30 बजे नगर और टेकुआं चौराहे पर दुकानों पर बांट आदि की जांच की। सदाशिव, अंकुर बर्नवाल, शंकर वर्मा, विष्णु प्रसाद, रत्नेेश कुमार, अरविंद गुप्त, धनेश, राजेंद्र चौहान, जयप्रकाश, सनी मद्घेशिया, अमित, राजेंद्र सिंह, सूर्यकांत जायसवाल, केशव जायसवाल, शारदा ट्रेडर्स, सर्राफा व्यवसायी सुरेश प्रसाद आदि के दुकानों में खामियां मिलीं। वरिष्ठ निरीक्षक नेे बताया कि स्टील की दुकान, दालमोट, रेडीमेड आदि की दुकानों पर जांच किया गया। 23 दुकानों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। टीम में राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह, संजय पांडेय आदि शामिल रहे। एसडीएम ने बताया कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें