फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों के काम आएगा पंकज का अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार (देवरिया)। रुद्रपुर तहसील के नैपुर गांव के रहने वाले एक युवक ने अपने शरीर के सभी अंग दान कर मिसाल पेश की है। युवक के साहसिक कदम की लोगों ने सराहना की है। नैपुर के रहने वाले रामभवन प्रसाद के बेटे पंकज इलाहाबाद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली संस्था नोट्टो नेशनल आर्गन एंड टीसु ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन को शरीर के सभी अंग, ऊतक और मज्जा दान कर दिया। अंग के रूप में लीवर, किडनी, हृदय, आंत, फेफड़ा और अग्नाशय और ऊतक के रूप में हृदय के वॉल्ब, प्लाज्मा, हड्डी, मज्जा, कॉर्निया और धमनियों को दान किया है। उन्होंने कहा कि अंग दान से बड़ा कोई दान नहीं है। तमाम गरीब नौजवान धन के अभाव में अंग प्रत्यारोपण नहीं करा पाते, इसलिए उनकी असमय मृत्यु हो जाती है। शरीर का अंग यदि किसी जरूरतमंद के काम आ जाए तो इससे बड़ी पूजा हो ही नहीं सकती। हमने तमाम लोगों को जवानी में मरते देखा है। मरने के बाद शरीर का अंग आदमी के किसी काम का नहीं रह जाता, इसलिए इसे जलाने या नष्ट करने से बेहतर दान करना उचित होगा, ताकि किसी की जिंदगी बच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें