फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देसी शराब की दुकान से 14 हजार रुपये लूटे

Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के नरियावं स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान में घुसकर मुनीब को चाकू दिखाकर बदमाशों ने 14 हजार रुपये और 35 शीशी देशी शराब लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मईल चौराहे से एक किलोमीटर की दूरी पर नरियावं गांव की सीमा पर देशी शराब की दुकान है। खुखुंदू गांव निवासी विकास मद्धेशिया देशी शराब की दुकान पर मुनीब हैं। प्रतिदिन की भांति बुधवार की रात भी दुकान बंद कर अंदर ही सो गए। मुनीब का आरोप है कि रात में दुकान के छत का कटरैन तोड़ कर अंदर दो युवक घुस गए और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर शराब बिक्री कर रखे 14 हजार रुपये नकद व उसके कपड़े रखा बैग खाली कर 35 पाकेट गोल्डन शराब ले कर चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि मामला संज्ञान में है, सूचना पर पुलिस पहुंची थी, मामले की जांच की जा रही है। वहीं, नरियावं गांव निवासी रामध्यान कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका घोठा देशी शराब की दुकान के पास है। जो चखना बेचता है। बुधवार की रात एक बदमाश आया और असलहा दिखा कर उसका मोबाइल फोन लेकर चला गया और उसे कमरे में बंद कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें