फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 69 हजार भर्ती अभियान के 14 शिक्षकों ने देर शाम तक किया ज्वाइन

Sun, 13 Aug 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत 69 हजार भर्ती अभियान के 14 शिक्षकों ने रविवार को आकर बेसिक कार्यालय में ज्वाइन किया। तबादला प्रक्रिया अंतर्गत जिले में बाहरी जनपद से कुल 77 शिक्षकों को आना था। इनमें से 52 दो जुलाई को ही आकर ज्वाइन कर चुके हैं। इसी बीच शासन की ओर इस प्रक्रिया में 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत नौकरी पाए शिक्षकों के तबादले पर रोक लगा दी गई। पिछले सप्ताह लगी रोक हटने के बाद 13 अगस्त तक इन शिक्षकों को अपने जिले में आकर रिपोर्ट करना था। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की शाम तक कुल 14 शिक्षकों ने यहां ज्वाइन किया। अन्य के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें