फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने फूंका सिद्धू का पुतला

विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने सुभाष चौक पर नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पंजाब सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तानी पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। देर शाम सुभाष चौक पर सिद्धू का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने इसे कांग्रेसी नेताओं के दोहरे चरित्र का प्रमाण बताया। जिला संयोजक विंधेश पांडेय ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान सीज फायर का उल्लंघन कर सीमा पर लगातार गोले बरसा रहा है तो दूसरी ओर सिद्धू जैसा नेता वहां के आर्मी चीफ के गले मिलकर शान में कसीदे पढ़ रहे हैं। यह पूरे देश के साथ धोखा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस अपनी नीति स्पष्ट करे। विरोध प्रदर्शन में राज दीक्षित, अमन शुक्ला, अरविंद गोंड, राजू गुप्ता, सन्नी बरनवाल, नितेश यादव, सोनू पटेल, प्रदीप तिवारी, रत्नाकर द्विवेदी, राजन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें