फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ से पीड़ा बताकर फफक पड़ा कर्मी

विज्ञापन
रोते हुए आपबीती सुनाता कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भलुअनी। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थिति पंजिका को लेकर हुए विवाद में एक कर्मी पर थप्पड़ जड़ने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी होने पर मुख्य चिकित्साधिकरी डॉ. धीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंच हाल जाना। जबकि हादसे में घायल नेत्र चिकित्सक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सुधि ली। शनिवार को सुबह आठ बजे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार राव अपने चैंबर में थे। जबकि उपस्थिति पंजिका भी उनके पास थी। लोगों का कहना है कि इसी बीच स्टॉफ नर्स अजय चौरसिया हस्ताक्षर बनाने के लिए गए। जहां किसी बात को लेकर बहस होने लगी। लोग प्रभारी चिकित्सक द्वारा स्टॉफ नर्स को थप्पड़ जड़ने की बात बता रहे हैं। जबकि चिकित्सक इस बात से इन्कार कर रहे हैं। हालांकि विवाद के बाद कर्मचारियों ने कार्य नहीं करने का फैसला लिया था। जानकारी होने पर जांच में सीएमओ पीएचसी पर पहुंच गए। सीएमओ ने स्टॉफ नर्स अजय और कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि उपस्थिति पंजिका पर दस्तखत को लेकर तू-तू, मैं-मैं हुई है। थप्पड़ जड़ने जैसी बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें