फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया पीएम से सीधा संवाद

विज्ञापन
समुह की महिलाओ से प्रधामंत्री का संवाद कार्यक्रम मे नगर पालिका में उपस्थित महिलाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सीधा संवाद प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से नमो एप के माध्यम से सीधे बात की। इसमें दीनदयाल अंत्योदय योजना, ग्रामीण कौशल विकास योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नगरपालिका स्थित पं. दीनदयाल सभागार में की गई थी। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने आजीविका मिशन की योजनाओं से जीवन में हुए बदलाव के बारे में पीएम को जानकारी दी। पीएम मोदी ने महिलाओं के जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं का अपना एक पहनावा हो। जिससे वह समाज में एक स्थान प्राप्त कर सकें। मिशन को आगे ले जाने के लिए उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। यह कार्यक्रम एनआईसी और जिले के दो सौ कॉमन सर्विस सेंटर पर संचालित किया गया। एनआईसी में प्रसारण के दौरान डीआईओ कृष्णानंद यादव, डीसी एनआरएलएम गजेंद्र कुमार तिवारी, अरविंद सिंह, अवधेश कुशवाहा, ऋषिकेश सिंह, मनोहर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें