बघौचघाट। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुआरी में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के अंतरराष्ट्रीय महासचिव डॉ अरुणेश नीरन ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माला पहना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता और युग प्रवर्तक होता है। शिक्षक धर्म एवं राजनीति में समन्वय स्थापित कर राष्ट्र को गौरवशाली बनाता है। प्रधानाचार्य डॉ. मधुसूदन मणि त्रिपाठी ने डॉ नीरन को वस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों को उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय की छात्रा अर्चना, प्रीति और रंजना ने गुरु वंदना प्रस्तुत किया। इस दौरान उमापति चतुर्वेदी, गजानन पाठक, विनोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं ग्लोबल ओरियंटल पब्लिक पथरदेवा, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मीपट्टी, चंद्रवती देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन अमवा हिरामन दुबे, समाज कल्याण सेवा संस्थान इंटर कॉलेज कोइरी पट्टी, राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय कुर्मी पट्टी में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।