फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर लंगड़ी चौराहे के समीप गुरुवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक अन्य घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रुद्रपुर, रनिहवां गांव निवासी विनोद गुप्ता बगल के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले मित्र संजय कश्यप के साथ गुरुवार की रात बाइक से देवरिया जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे लंगड़ी चौराहे के समीप एक ट्रक के बैक करते समय बाइक सवार दोनों युवक चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को देवरिया भेजा। रास्ते में विनोद गुप्ता की मौत हो गई। घायल संजय का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें