देवरिया। आजाद हिंद सेना वाहिनी ने सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अफसरों के शह पर लोहिया आवास में घोटाला हुआ है। जनप्रतिनिधियों पर कमीशन लेकर कार्यदायी संस्थाओं को काम बांटने का आरोप लगाया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। विकास भवन परिसर में कार्यकर्ताओं की जुटान 11 बजे हुई। मुख्य चैनल को सांकेतिक रुप से बंद कर चेतावनी सभा शुरू कर दिए। ऋषि पांडेय ने कहा कि लोहिया आवास आवंटन में अफसरों ने मनमानी की है। आरटीआई का जवाब देने में परियोजना निदेशक आनाकानी करते हैं। जनप्रतिनिधियों ने निधि का अधिकांश रकम फर्जी संस्थाओं को दिया है। इन संस्थाओं का न तो कोई दफ्तर और कोई इंजीनियर भी नहीं हैं। जिलाध्यक्ष आत्मदेव मणि ने कहा कि कुछ बाबुओं पर अफसर मेहरबान है योग्यता नहीं रखने वाले को भी महत्वपूर्ण पटल दिया गया है। इस दौरान संजय राय, प्रमोद सिंह, आदिल अंसारी, डॉ. ब्रहृमदेव, बबलू भारती, अभिषेक दीक्षित आदि रहे।