फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक लड़ाई के जरिए निवेशकों को मिलेगी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कानून पीड़ित न्याय मंच की ओर से एस्पेन-निधि रिकवरी कोर ग्रुप की बैठक रविवार को रामगुलाम टोला में हुई। निवेशकों के रकम वापसी के लिए रणनीति बनाई गई। संस्थापक शमीम इकबाल ने चिट-फण्ड कंपनी और निवेश योजनाओं से बचने की सलाह दी। कहा कि रिकवरी के लिए न्यायिक प्राधिकरण के जरिए कार्रवाई संभव है। एजेंट और निवेशक न्यायिक लड़ाई के लिए तैयार रहे। कही ऐसा न हो गलत कानूनी प्रक्रिया में पड़ जाए इससे कंपनी को बचाव का रास्ता मिल जाएगा। ऐसे लोगों से बचने की जरूरत है। संयोजक अविनाश सिंह ने कहा कि भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड से मिले पत्रों और कार्रवाईयों के बारे में जानकारी दी। योगेंद्र प्रजापति ने कहा कि अभिलेख इकट्ठा किया जा रहा है। गुड्डू गुप्त ने भ्रम में न पड़ें। न्याय मिलेगा। सभी लोगों को रुपये वापस मिलेंगे। इस दौरान समीउल्लाह, अंगद यादव, विजय प्रताप मल्ल, मोहम्मद आरिफ, महेश गुप्त, बनारसी जायसवाल, इंद्रासन प्रसाद, मोहम्मद कलीम, दिलीप जायसवाल, दिवाकर पांडेय, उग्रसेन कुशवाहा, संजीत, राजेश, शमशेर आलम, राकेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें