फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की छापामारी, टीम ने दूध का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। खाद्य एवं औषधि विभाग के अफसरों में इन दिनों तेजी आई है। इससे मिलावटखोरों की थोड़ी परेशानी बढ़ गई है। दो डेयरी और तीन दूधियों के दूध का नमूना लिया। इसकी जानकारी होने पर बिरनी गांव में मौजूद डेयरी बंदकर संचालक भाग गए। इस कारण टीम को बैरंग वापस लौट गई। बुधवार को फूड विभाग की टीम खुखुंदू के नवीन राय की डेयरी पर पहुंचे और यहां दूध कर नमूना लिया। इसके बाद लार के धमौली में संचालित हो रहे कौतकी डेयरी सेंटर पर गए। टीम ने यहां से भी दूध का नमूना लिया। यहां से फूड विभाग की टीम लार के बिरनी गांव की डेयरी पर पहुंची। लेकिन डेयरी संचालक के नहीं होने के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा सोनूघाट में तीन दुधियों के दूध का नमूना लिया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला, रंजन श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, मनीष मल्ल, सुवेश मौजूद रहे। इस बाबत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुधों का नमूना भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें