जेल के अस्पताल में 131 बंदियों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। 131 बंदियों को शुक्रवार को जेल में टीका लगा। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कारागार कर्मचारियों को बूस्टर डोज भी लगाई गई।
हाल के दिनों में जेल में मिले कई कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते स्वास्थ्य विभाग सजग हो गया है। परिसर में सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ ही सफाई पर जोर दिया जा रहा है। जबकि सभी बंदियों को टीका लगाया जा रहा है। दोपहर में आयोजित टीकाकरण के दौरान जेल अधीक्षक राजकुमार, कारागार चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार गुप्ता, डा. हरिपाल विश्वकर्मा, वरिष्ठ उप कारापाल किशोर कुमार दीक्षित, फार्मासिस्ट रमेश चन्द्र दुबे, मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।