फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार नहीं हुए आरोपी तो हड़ताल करेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
दीवानी कचहरी के वकीलों ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिला बार एसोसिएशन की बैठक संघ भवन पर सोमवार को हुई। साथी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। नाराज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं करने की चेतावनी दी। अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने कहा कि सदर कोतवाली पुलिस की उदासीनता से आरोपियों का मनोबल बढ़ रहा है। करीब 11 दिन पूर्व अधिवक्ता संदीप पांडेय को कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। काफी दबाव के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाए पुलिस टालमटोल कर रही है। इसको लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। अविलंब गिरफ्तारी नहीं होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी। इस दौरान अजय उपाध्याय, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, वरुण सिंह बघेल, संजय पांडेय, कुंदन किशोर श्रीवास्तव, त्रिपुरेश चंद्र शर्मा, मनोज यादव, संदीप कुमार, सतीश शर्मा, तरुण मणि त्रिपाठी, दिनेश पांडेय, राजेश तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, धनंजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें