फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने पाक पीएम की शवयात्रा निकाली

विज्ञापन
भाटपार रानी के ग्राम मेहरौना के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। जुलूस निकाल कर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भलुअनी। पुलवामा में शहीद जवानों की याद में बुधवार को भलुअनी में व्यापारियों ने अपनी प्रतिष्ठान बंद कर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को भलुअनी चौराहे पर व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर आतंकवाद के खिलाफ में पाक विरोधी नारे लगाने लगे। सभी खून का बदला खून से लेंगे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। व्यापारियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की शवयात्रा निकाला। मुख्य चौक से पटखौली, शिवधरिया आदि के रास्ते गांधी चौक पहुंचकर पुतला फूंका। सभी सरकार से कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा, अरशद अली, दिनेश गुप्त आदि उपस्थित रहे। पथरदेवा ब्लॉक के परिषदीय शिक्षकों ने कस्बे में कैंडल मार्च निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। सभी ने शहीदों को नमन किया और पाकिस्तान को कोसा। इस दौरान रामबालक सिंह, करुणेश तिवारी, असरफ अली, सफीक अहमद, रवींद्र यादव, नरेंद्र सिंह, सुनील तिवारी, अरविंद शुक्ल, विनोद कुमार सुमन, रामजीत सिंह, प्रवीरधर द्विवेदी, संतोष मणि, रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें