फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों ने भरी हुंकार

Thu, 07 Dec 2017 12:02 AM IST
deoria
विज्ञापन
बैठक करते राजकीय शिक्षक।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर। जनता इंटर कॉलेज पिपरा कछार में माध्यमिक शिक्षक संघ की बुधवार को बैठक हुई। इस अवसर पर संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री उमाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि संघ शिक्षक हितों को लेकर निरंतर संघर्षशील रहा है। शिक्षक समस्याओं के निदान को लेकर संघ का प्रतिनिधि मंडल बीते दिनों उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मिला है। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के निदान का वादा किया है। जिला मंत्री दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिले में शिक्षकों के विनियमितीकरण में तमाम विसंगतियां हैं। इसे दूर कराया जा रहा है। इस अवसर जिला कोषाध्यक्ष ब्रह्मा सिंह ने शिक्षकों से संगठन की ताकत बनने की अपील की। बैठक को विजय भारत, कौशल किशोर सिंह, गणेश शंकर पांडेय, श्रीनारायण पांडेय, रामकृपाल तिवारी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें