फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने दीपोत्सव कार्यक्रम में सजाई रंगोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। आदिकालीन संस्कृति में रंगोली चार चांद लगाती थी। उस समय के लोग अपने घरों के दीवारों सहित गुफाओं आदि पर कलाकृतियां उकेरते थे। यह बात विशुनपुर कला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मंगलमणि त्रिपाठी ने कही। वह एचपीजीडी चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में छात्रों के सजाए रंगोली प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रंगरोगन से सुसज्जित स्थानों पर निवास करने से मनुष्य को सुकून और शांति मिलती है। रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग की छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें सलोनी, तनु वर्मा, इंद्रावती भारती, नेहा, शोभा, अनुष्का, प्रीति गुप्ता, नाज परवीन, पारुल, रश्मि, रुखसार आदि छात्राओं की रंगोली उत्कृष्ट रही। इस दौरान प्रबंधक विजय जायसवाल, प्रधानाचार्य निरुपमा, कैलासनाथ तिवारी, जीतेन्द्र भारत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें