देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 516 कॉलेज के प्रबंधकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। चार ऐसे कॉलेज है, जिनका आवेदन अभी तक नहीं मिला है। डीआईओएस ने इन कॉलेज प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी में है। डीआईओएस कार्यालय में कॉलेज प्रबंधन को आपत्ति दर्ज कराने का समय 25 सितंबर तक दिया गया है। जनपद में 524 हाईस्कूल और इंटर कॉलेज संचालित होता है। इसमें मौलाना आजाद इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, बुद्ध उत्तर माध्यमिक विद्यालय रतनपुर लाहिपार देवरिया और पूर्वांचल प्रेस्टिज हाईस्कूल देवरिया बंद हो चुका है। वहीं संतकबीर उ.मा. वि. कहांव मठ अडिला का शासन स्तर से मान्यता प्रत्याहरण हो चुका है। इसके अलावा गंगोत्री देवी बालिका उत्तर माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइंस देवरिया, गोरखनाथ उत्तर माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर बरहज, गणपति प्रसाद उत्तर माध्यमिक विद्यालय मझौलीराज और श्रीमती भगवती बालिका उत्तर माध्यमिक विद्यालय चनुकी लार परीक्षा केंद्रों के लिए सूचनाएं ऑनलाइन अपलोड नहीं कराया गया है। सात सदस्यों टीम गठित कर कॉलेज के मानकों की जांच कराई गई। इसमें अधिकांश कॉलेज संचालकों के आवेदन में कई कमियां पाई गई। जांच रिपोर्ट और आवेदन की कॉपी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिय गया और ऑफ लाइन कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराने का निर्देश कॉलेज संचालकों को दिया गया है। इसकी अंतिम तिथि 25 सितंबर तक है। इसके बाद बोर्ड को डीआईओएस कार्यालय से फाइनल सूची ऑनलाइन भेजी जाएगी। डीआईओएस शिवचंद्र ने बताया कि आपत्ति ली जा रही है। अधिकांश कॉलेज संचालक ऑनलाइन प्रोफार्मा में गलत सूचनाएं भरे है। इसे आपत्ति के दौरान ठीक किया जा रहा है।