बरहज। हल्की फुहार के बीच सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। नन्हे-मुन्ने छात्रों के हाथों में तिरंगा और सिर पर तीन रंगों की टोपी आकर्षण का केंद्र रही। तिरंगा झंडों से नगर सजा गया था। मंगलवार को तहसील परिसर में एसडीएम अरुण सिंह, नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी अवधेश सिंह, कोतवाली में क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्र, ब्लॉक परिसर में प्रमुख मंजीत यादव, सीएचसी में डॉ. संजय चंद, बीआरसी बीईओ शैलेंद्र कुमार, एसके इंटर कॉलेज में कौशल सिंह, हर्षचंद इंटर कॉलेज, सरयू विद्यापीठ में प्रबंधक रमेश तिवारी और भाजपा नेता अरविंद जायसवाल, इंद्रासन सिंह, सेंट्रल एकेडमी प्रबंधक उमाशंकर सिंह, एचपीजीडी संदीप महाराज, बीएस पब्लिक स्कूल में आंजनेय दास, सेंट जेवियर प्रधानाचार्य अर्जुन यादव, न्यू जेनिथ फयानाथ यादव, सेंट जोसेफ संतोष, अनंत आदर्श इंटर कालेज गनियारी शिवानंद नायक, श्री हनुमान विद्या मंदिर इंटर कालेज बरांव बसंत मिश्र, जनता इंटर कालेज गोला हरिबल्लभ सिंह और मुकरु खां, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में कामिल शेख, एमएम पब्लिक स्कूल आजम शेख, साधन सहकारी मदनपुर डबलू शेख, शेख शहीद महिला महाविद्यालय रमजान नगर झन्ने शेख, मदनपुर थाना ज्ञान प्रकाश पाठक, सनराइज पब्लिक स्कूल प्रधान प्रतिनिधि सेराज अहमद, अंजुमन इस्लामिया बस स्टेशन नाजिम जफरुल्लाह खां, भीष्म पितामह इंटर कालेज देवपार डॉ. अजय प्रताप यादव, रामवृक्ष कृषक इंटर कालेज अजयपुरा दुर्गेश चौरसिया, प्राथमिक विद्यालय करायल शुक्ल प्रधान संघ जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र, नेतवार ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव, हरनहीं उपाध्यक्ष समरनाथ यादव, भदिला पवन उर्फ दरोगा सिंह, गनियारी श्रीकृष्ण यादव, मझवां वशिष्ठ गुप्ता, कपरवार हनुुमान गुप्त आदि ने झंडारोहण किया। पैना संवाद के अनुसार शहीद स्मारक रवीन्द्र प्रताप सिंह, रघुनाथ सिंह इंटर कालेज डा.बीके सिंह, इलाहाबाद बैंक शाखा प्रबंधक आरके चौधरी, साधन सहकारी समिति भूषण सिंह, चंद्रिका सिंह कांवेंट स्कूल जयप्रकाश सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय संजय सिंह, जूनियर हाईस्कूल हेमंत सिंह ने ध्वजारोहण किया।