फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए 12 तैराक

Thu, 13 Jun 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-20 जून से जिले में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को मंडल स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 12 तैराकों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
20 जून से जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसे लेकर जिला व मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बुधवार को हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 12 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस क्रम में ग्रुप वन में चार खिलाड़ी, ग्रुप दो में छह खिलाड़ी व ग्रुप तीन में दो खिलाड़ियों को चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में प्रीया, कार्तिकेय पांडेय, मंजीत, प्रीतम, अनुदीप उपाध्याय, हिमांशु यादव, पीयुष द्विवेदी, आदित्य सचान, राम औतार, रोशन, राहुल व शिवम जाेशी शामिल हैं।
विज्ञापन

बस्ती व संतकबीर नगर की टीमें नहीं आईं
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बस्ती व संतकबीरनगर जिले के खिलाड़ी नहीं आए। इस कारण जिले में चयनित तैराकों से मंडल स्तरीय ट्रायल करवाया गया। संख्या पूर्ण नहीं हाेने से सभी का चयन कर लिया गया। जबकि एक मंडल से लगभग 60 तैराकों का चयन किया जाना है। संवाद
वर्जन
काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी बस्ती व संतकबीर नगर की टीमें नहीं आईं, जिससे जिले के तैराकों से ही मंडल स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई।
-आशुतोष अग्निहोत्री, क्रीड़ा अधिकारी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें