जांच में खराब मिली 178 ईवीएम
टेस्टिंग के बाद बेल कंपनी के इंजीनियर ने दिया रिपोर्ट
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने किया मॉक पोल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में आई 178 ईवीएम व वीवीपैट जांच में खराब मिली है। अब इन मशीनों को वापस बंगलुरू भेजा जाएगा। बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष मॉक पोल कराया गया। प्रत्येक ईवीएम 1200 वोट पड़ने हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक माह पूर्व बंगलुरू से बेल कंपनी ने 4240 बैलेट यूनिट, 3136 कंट्रोल यूनिट और 3136 वीवीपैट मशीन भेजी थी। जांच के दौरान 35 बैलेट यूनिट, 77 कंट्रोल यूनिट और 166 वीवीपैट मशीन खराब मिली। मंगलवार को बेल कंपनी के इंजीनियरों ने इसकी रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को दिया। निर्वाचन कार्यालय ने इसकी रिपोर्ट ईवीएम मशीन मुहैया कराने वाली कंपनी को भेज दिया है और मशीन बंगलुरू कंपनी को वापस करने की तैयारी में है। मंगलवार को सपा, भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों के लोगों से मॉकपोल कराया गया। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार पांच ईवीएम में मॉक पोल कराना है। एक मशीन में 1200 वोट पड़ेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेणुका सिंह ने बताया कि जो मशीनें खराब निकली हैं, उसे कंपनी को वापस किया गया जाएगा।