फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गया छात्र सरयू में डूबा, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
river
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी में स्नान करने गया एक छात्र डूब गया। संत रविदास घाट की सीढ़ियों पर उसका कपड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से छात्र की तलाश कराई। लेकिन, देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं चल सका। पटेल नगर निवासी मुनीर अहमद ठेला लगाकर परिवार का जीवन यापन करते हैं। उनके पांच संतानों में सबसे छोटा अकबर (08) कक्षा दो का छात्र है। बृहस्पतिवार की दोपहर डेढ़ बजे वह एक साथी संग सरयू नदी के संत रविदास घाट पर नहाने गया था। लोगों का कहना है कि गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। यह देखकर साथी चिल्लाने लगा। जब तक लोग जुटते अकबर डूब गया। छात्र के डूबने की जानकारी होने पर लोग घाट पर दौड़ पड़े। पुलिस ने जाल के सहारे तलाश कराई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। मां शाहजहां खातून बदहवास थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि सरयू नदी में बालक की तलाश कराई जा रही है। दूसरी कक्षा का छात्र अकबर बाजार से कुछ खरीदकर खाने के लिए पिता मुनीर से पांच रुपये लेकर निकला था। तबीयत खराब होने के कारण पिता व्यवसाय करने के बजाय घर पर ही थे। उसे क्या पता था कि अल्लाह को कुछ और ही मंजूर है। मुनीर के पांच संतान नूरजहां, हैदर, नुसरत जहां, इशरत और अकबर हैं। लोगों का कहना है कि कम उम्र के बाद भी अकबर मेले में गुब्बारा बेचकर पिता की मदद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें