फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण 0

विज्ञापन
जीआईसी में मतदान कर्मियों को जानकारी देते डीएम सुजीत कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि चुनाव एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतें। मतदान कार्मिकों से जानकारी हासिल करने को कहा। किसी तरह की दिक्कत हो तो समझ लें। वह रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। पीठासीन अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने कहा कि रवानगी स्थल पर समय से पहुंच जाए। ताकि पोलिंग पार्टी की रवानगी निर्धारित समय से हो। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि किसी तरह की दिक्कत हो तो सेक्टर मजिस्ट्रेट को तुरंत बताएं। मतदान अधिकारी और अन्य सहयोगियों को नियमों के बारे में जानकारी दे दें। किसी का भी आतिथ्य न स्वीकारें। यह निर्वाचन प्रक्रिया का उल्लंघन है। सीडीओ राजेश त्यागी ने कहा कि बैलेट बॉक्स के बारे में जानकारी हासिल कर लें। कैसे खोलना, किस तरह बंद करना है। उसके बारे में अपडेट हो जाए। प्रत्याशियों के एजेंट को निर्धारित जगह पर बैठने दें। उनके सामने कार्यों को पूरा करें। ताकि किसी तरह की शक न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें