फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर से बचना है तो करे खूब व्यायाम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विश्व मधुमेह दिवस पर शुगर से बचाव के तरीके बताए गए। वक्ताओं ने कहा कि शुगर से बचना है तो खूब व्यायाम करें। खान-पान पर ध्यान दें। ऐसा कुछ न खाएं, जो शुगर को बढ़ावा देने वाला हो। तनाव मुक्त रहे। इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज में रैली भी निकाली गई। सुजीत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कॉलेज में पहुंची। इस मौके पर सीएमओ डॉ. रामनिवास, डीआईओएस शिवचंद राम मौजूद रहे। आरोग्य भारती की ओर से राघवनगर स्थित एक अस्पताल में जागरूकता कैंप लगाया गया। 50 लोगों का निशुल्क शुगर चेक किया गया। डॉ. अजीत मिश्र ने कहा कि दुनिया भर में मधुमेह के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। शिविर में डॉ. एस सिंह, रमेश, टीपी पाल, अरविंद, कमलेश, विद्यासागर, रघुवंश मिश्र, सुदर्शन गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें