गौरीबाजार। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज इंदूपुर में जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, साइंस क्विज, वैज्ञानिक भाषण और जल संयंत्रों का प्रदर्शन किया गया। हीरामणि ने कहा कि अंधाधुंध विकास के चलते जलस्रोत का दोहन हो रहा है। इससे वाटर का लेवल घट रहा है। विष्णु कुमार ने जल की स्थिति और उससे पड़ने वाले प्रभाव का विज्ञान विधि से अध्ययन करने को कहा। परियोजना अधिकारी नेडा राजीव मिश्र ने सोलर सिस्टम के अधिक इस्तेमाल पर जोर दिया। शिक्षक प्रीति ने प्रदूषित जल के रासायनिक असंतुलन को दूर करने का तरीका बताया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंदूपुर की छात्र/छात्राओं ने साइंस मॉडल का प्रदर्शन किया। तनय, शेखर कुमार, अभिनव सिंहा, श्रवण पटेल, मनीष, हिमांशु, राज शर्मा, अमन, गुड़िया, संजना, अंजली, सैफ अली, प्रज्ञा, सोनी, अमृता, निकिता, खुशी, मुस्कान, अमित मौर्य, अनिल, आदित्य, प्रियान्शु, सच्चिदानंद, अखिलेश, सूरज, प्रेमचंद, किसन, नेहा, अदिति, निकिता और प्रियंका को श्रेष्ठ मॉडल के लिए सम्मान दिया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक कुसुम सिंह, सविता प्रजापति, प्रियंका सिंह, वसंती देवी, आलोक सिंह, सुनीता मौर्य, पूनम सिंह, जितेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।