फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जुआ के अड्डों पर छापामारी की

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। चौहट्टा वार्ड स्थित एक बागीचे में चल रहे जुआ के अड्डे पर एसपी के स्पेशल टीम ने शुक्रवार की शाम छापामारी की। इस दौरान जुआ खेलते हुए आठ लोग पकड़े गए। 80 हजार रुपये और ताश की गड्डी बरामद हुई। नगर के पूर्वी बाईपास स्थित चौहट्टा वार्ड के बागीचा और बथुआ नदी के किनारे व्यापक पैमाने पर जुआ खेला जाता है। जुआरियों से मोहल्ले के लोग परेशान रहते हैं। प्रभारी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में टीम चौहट्टा वार्ड बागीचे में छापामारी की। यहां तीन गुट बनाकर जुआरी जुआ खेल रहे थे। बताया जाता है कि यहां जिले के कई जगहों से जुआरी आते हैं। इन अड्डों पर लाखों का जुआ होता है। छापामारी के दौरान कुछ जुआरी फरार हो गए। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर रुद्रपुर कोतवाली को सौंप दिया। जुआ खेलते हुए नगर के शिवकुमार, राकेश, छोटेलाल, सोनू, राजकुमार, जयप्रकाश और देवरिया कस्बा निवासी राजेश को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने कहा कि जुआरियों से अन्य जुआ के अड्डों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें