बरहज। आदिवासी गोंड महासभा की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का 160वां बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरणमंत्री दारा सिंह चौहान, विधायक सुरेश तिवारी, जन्मेजय सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, रामधनी गोंड़ आदि ने पौधरोपण कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि महारानी दुर्गावती ने देश के लिए अंग्रेजों से लड़ते हुए रणभूमि में शहीद हो गई थीं। अमर शहीदों के बलिदान की गाथा आज भी स्मरणीय है। नेहा, पायल, आर्या, कात्यायिनी ने नृत्य प्रस्तुत किया। अध्यक्षता रामविलास आर्य गोड़ और संचालन मुंशी प्रसाद गोड़ ने किया। कार्यक्रम से पूर्व घोड़ों पर शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह और महारानी दुर्गावती की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की तादात में लोग चल रहे थे। इस दौरान कुश भगत, अरविंद, अरुण, डीएफओ रत्नेश, बीपी सिंह, ऋतुराज कुशवाहा, लालमन, युगल किशोर, प्रधान श्रवण गोंड़ आदि मौजूद रहे।