फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सूझ-बूझ से काम न लिया होता तो बिगड़ जाता माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी ने ही लोगों में आक्रोश पनपा दिया था। हादसे में विनय और समृद्धि की मौत से नाराज लोग पुलिस से बेहद खफा थे। उनका कहना था कि यदि समय से यूपी 100 की गाड़ी पहुंच जाती तो समृद्धि की जान बच सकती थी। यही वजह रही कि लोग गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। सिपाहियों को बाइक से भागकर जान बचानी पड़ी थी। यह खबर जब जिले में बैठे पुलिस के आलाधिकारियों को मिली तो आनन-फानन में कई थानों की पुलिस के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे और साथ में पीएसी भी थी। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स पहले तो शांत खड़ी रही। लोगों को परखने के बाद एक-एक कर लोगों से पुलिसकर्मियों ने बातचीत शुरू की, लेकिन नाराज लोग मानने को तैयार नहीं थे। कभी सड़क पर आकर जाम लगा रहे थे तो कभी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगते थे। इस मान-मनौव्वल में पुलिस को छह घंटे लग गए। सुबह साढ़े सात बजे हुई दुर्घटना का मामला दोपहर एक बजे के बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें