सलेमपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्राथमिक विद्यालय डुमवलिया में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें युवाओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए युवा मंडल सशक्तिकरण कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके अलावा युवाओं को योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरणविद योगेश्वर तिवारी ने कहा क बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है। योग भारत की सांस्कृतिक धरोहर है। जागरूकता के अभाव में बीच में यह विलुप्त हो रहा था। लेकिन इन दिनों सरकार की पहल के बाद योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। योग एक ऐसी पद्धति है, जिससे बिना आर्थिक अपव्यय किए कई रोगों से मुक्ति पाया जा सकता है। भ्रूण हत्या के प्रति युवाओं को जागरूक करते बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। जिला युवा समन्वयक विकास तिवारी ने कहा कि युवा ही सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दे सकते है। इस लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे योजनाओं के तहत युवाओं को जोड़ने की जरूरत है। इस दौरान अजीत तिवारी, योग प्रशिक्षक शशिकला सिंह, गीता विश्वकर्मा, नीतेश चौधरी, हर्षिता तिवारी, जीतेश्वर चौबे आदि मौजूद रहे।