स्वतंत्रा संग्राम सेनानी व उनके परिजनो को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय प्रेम व शहीदों के बलिदान पर आधारित कार्यक्रम आयोजित हुए। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ संकल्प को दोहराया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। कलेक्ट्रेट में डीएम अमित किशोर, दीवानी न्यायालय में जिला जज अरुण मिश्र व विकास भवन कार्यालय पर सीडीओ राजेश त्यागी ने झंडारोहण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संकल्प दिलाया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि आज ही के दिन भारत में संविधान को स्वीकार कर गणतंत्र की शुरुआत हुई। इसके बाद हम अपना सरकार स्वयं चुनते हैं और क्या विकास चाहते हैं उसे तय करते हैं। डीएम ने कलक्ट्रेट कैंपस में बने पेंशनर्स कल्याण संस्था (पेशनर्स भवन) का उद्घाटन किया। गोष्ठी को एडीएम वित्त एवं राजस्व सीताराम गुप्त, मुख्य राजस्व अधिकारी राम सहाय, सतीश चंद्र त्रिपाठी, ने संबोधित किया। वहीं पुलिस लाइन देवरिया में आयोजित कार्यक्रम आकर्षक रहा। परेड की सलामी मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने लिया। तिरंगा झंडा फहराया व गुब्बारे छोडे़। इस दौरान सीओ सिटी वरुण मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। परेड के बाद जिले के अनेक स्कूलों की ओर से मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल संचालकों को सम्मानित और प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय देसही देवरिया प्रथम, सनबीम विद्यालय द्वितीय तथा गंगा दास इंटर कालेज मझगांवा तृतीय रहा। अंत में एसपी एन कोलांचि ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।