फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ कराए गए छठ घाट और पोखरा

विज्ञापन
शहर के हनुमान मंदिर स्थित पोखरे पर छठ घाट की सफाई करते नगर पालिका के सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। लोक आस्था के पर्व छठ को देखते हुए शनिवार से हनुमान मंदिर एवं परमार्थी पोखरे की सफाई का कार्य प्रारंभ हुआ। नगर पालिका की टीम ने शहर के दोनों प्रमुख पोखरों में फेंके गए पूजन सामग्री के अवशेषों को पानी में उतरकर कर साफ किया। दोपहर तक टीम सफाई कार्य में जुटी रही। वहीं पोखरे के किनारे के दीवारों की रंगाई-पुताई का कार्य भी शुरू हो गया। उधर, छठ वेदियों को बनाने एवं रंगने का कार्य एवं पूजा वाले स्थान की लिपाई का काम भी व्रत की तैयारी कर रही महिलाओं ने किया। ‘अमर उजाला’ ने 10 नवंबर के अंक में सफाई नहीं, गंदे पानी में छठ पूजा शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद सक्रिय हुए नगरपालिका प्रशासन ने पोखरों की गंदगी की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया। सफाई कार्य होने से शहर के विभिन्न मोहल्लों से यहां 13 और 14 नवंबर को अर्घ्य देने वाली व्रती महिलाओं को सहूलियत होगी। प्रभारी अधिशासी अधिकारी सीताराम गुप्ता ने बताया कि दशहरे व दीपावली में बचे पूजन अवशेष को शहर के इन पोखरों में डाल दिए जाने से इसका पानी गंदा हो गया था। छठ पर्व के मद्देनजर पोखरों की सफाई का कार्य शुुरू कराया गया है। अर्घ्य देने वाली महिलाओं को परेशानी न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग भी कराई जाएगी। 13 व 14 नवंबर को नगरपालिका प्रशासन की ओर से प्रकाश सहित अन्य व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें