वेतन भुगतान को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षको एवं कर्मचारियो ने नारेबाजी की।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। वेतन और पेंशन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पर फील्ड मार्शल जनरल मानिक शॉ इंटर कॉलेज, नौतन हथियागढ़ के शिक्षकों ने धरना दिया। धरने में कार्यरत, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल रहे। धरने का नेतृत्व कर रहे राजनेत उपाध्याय ने कहा कि न्यायालय के आदेेश के बावजूद कार्यरत शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन व पेंशन रोका गया है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती, हमारा संघर्ष चलता रहेगा। धरने में कपिल पांडेय, कमलेश तिवारी, मैनेजर पांडेय, रामनगीना ओझा, महेंद्र ओझा, रामअवध, विद्या सिंह, श्रवण सिंह आदि शामिल रहे। इस बाबत डीआईओएस शिवचंद राम ने बताया कि इस कॉलेज का प्रकरण कार्यालय स्तर पर लंबित नहीं है। इस संबंध में शासन से प्राप्त निर्देश के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।