फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रत्नेश श्रीवास्तव तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सोमवार को चुनाव हुआ। इसमें रत्नेश श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। अन्य पदों का चुनाव सर्व सम्मत से पहले ही कर लिया गया था। निर्वाचित पदाधिकारियों को साथी अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। चुनाव अधिकारी रामनारायण लाल श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार अधिवक्ता चुनाव मैदान में थे। 105 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद घोषित परिणाम में रत्नेश श्रीवास्तव को 52 मत, रामेश्वर प्रसाद मिश्र को 34 मत, मृगेंद्र प्रताप मिश्र को 15 व बैजनाथ पांडेय को तीन मत मिला। एक मत अवैध पाया गया। रत्नेश श्रीवास्तव को तहसील बार एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। महामंत्री पद पर जितेंद्र मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोपाल पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बालकृष्ण शर्मा, उमेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष पद पर बृजनाथ यादव, संयुक्त मंत्री प्रशासन चंद्रभूषण तिवारी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय अनूप कुमार, सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ पद पर परमानंद यादव, अजय शर्मा, देवेंद्र दूबे, अवधेश मौर्य, शशि भूषण तिवारी व सदस्य कार्यकारिणी के रूप में रमेश सिंह यादव, संतोष मिश्र, सालिम खान, वेदप्रताप शाह व देवमोहन तिवारी पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें