फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह की उड़ रही धज्जियां

विज्ञापन
शहर के सिविल लाइंस रोड पर यातायात महा का उलंघन करते बाईक चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। यातायात माह असर शहर में नहीं दिख रहा है। बिना हेलमेट पहने ट्रिपल बाइक की सवारी लोग कर रहे है। लेकिन यातायात पुलिस ऐसे लोगों पर रोक लगाने में नाकाम है। अफसरों की नाक के नीचे शहर में जब यातायात माह का यह हाल है तो अन्य थानाक्षेत्रों में क्या होगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। एक नवंबर से जिले में यातायात माह शुरू हुआ है। पहले दिन हेलमेट पहनने वाले तीन बाइक सवारों को सम्मानित किया गया। दो दिनों तक इसको लेकर यातायात पुलिस सक्रिय दिखी। लेकिन अब इसका असर ना के बराबर शहर में दिख रहा है। गुरुवार को शहर के सिविल लाइंस रोड पर एक बाइक पर तीन लोग यात्रा करते हुए बिना हेलमेट दिखे। कई बाइकों पर तो चार-चार लोग सवार थे। लेकिन यातायात पुलिस की नजर ऐसे लोगों पर नहीं पड़ी। सुत्रों की माने तो यातायात माह सिर्फ कागजी दिखावा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें