फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। निकाय चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता से अभी से जुट जाएं। कार्यकर्ता अपने पूरे मनोयोग से जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए हर संभव सहयोग करें। यह बातें भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री विनोद राय ने कही। वह नगर के आजाद नगर दक्षिणी वार्ड स्थित के एक विद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप माल्यार्पण किया। बैठक में संयोजक अरविंद ने कहा कि नगर के 25 वार्ड में कुल 36,860 मतदाता निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अध्यक्षता कर रहे कुश भगत ने कहा कि पार्टी विश्वस्तर पर देश का मान बढ़ा रही है। बैठक को अमरेन्द्र गुप्त, रामधनी गोंड़, विनोद वर्मा, शिवसहाय बरनवाल, विमला विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें