फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरेटर खराब हो गया नहीं होगा अल्ट्रसाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला महिला अस्पताल आने वाली अधिकांश गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड बिजली के अभाव में नहीं हो पा रहा है। अचानक जेनरेटर खराब होने के कारण गर्मी से वार्डों में मौजूद प्रसूताओं और रोगियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। वहीं बिजली नहीं होने की बात कह कर्मचारियों ने अल्ट्रासाउंड कराने आई महिलाओं को लौटा दिया। करीब एक माह से बिजली की समस्या से जिला अस्पताल जूझ रहा है। इसको लेकर जिम्मेदार बेखबर है। मंगलवार को हद से ज्यादा गर्मी और तल्ख धूप था। बावजूद सुबह से अस्पताल पर गर्भवती महिलाओं की भीड़ रही। दिन में 12 बजे तक 58 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ था। 11.30 बजे अचानक महिला जिला अस्पताल में लगा जेनरेटर बंद हो गया। इससे अस्पताल की बिजली गुल हो गई। वार्डों में मौजूद प्रसूताएं और रोगी गर्मी से परेशान हो गए। वहीं जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो गया था। वह बरामदे में बैठी थी। इसके बाद आने वाली महिलाओं को बिजली नहीं होने का हवाला देते हुए अल्ट्रासाउंड नहीं होने की बात कह कर्मचारियों ने वापस कर दिया। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। बिजली की कटौती से एक्सरे, आईसीयू, पैथॉलाजी समेत कई जांच प्रभावित हो रहे है। महिला जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. माला कुमारी ने बताया कि जिला अस्पताल के लिए अलग से भटवलिया विद्युत उपकेंद्र से एक फीडर संचालित होता है। लेकिन खराबी के चलते एक माह से बंद है। जिला अस्पताल को जुगाड़ से विभाग बिजली आपूर्ति कर रहा है। इससे अस्पताल बिजली की समस्या से जूझ रहा है। अल्ट्रासाउंड समेत कई जांच भी इससे प्रभावित हो रहे है। अधिक लोड पड़ने पर जेनरेटर बंद हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें